छपरा, सितम्बर 22 -- Chapra News: मेला की आड़ में पशु तस्करी की आशंका एकमा। मेला में पशुओं की खरीद-बिक्री की आड़ में पशु तस्करी की आशंका पर ग्रामीणों ने मंगलवार को पीछा कर एक पिकअप को हरपुर गंडक नहर के समीप पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में तीन पशु बेहद कम जगह में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गए। पुलिस ने पिकअप भी जब्त कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, वाहन में एक गाय गिरकर पड़ी थी। पुलिस के पहुंचने तक एक पशु की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य पशुओं को देखभाल के लिए पुलिस ने पशुपालकों को सौंप दिया।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चालक की पहचान उत्तर प...