Chapra News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। महमदा गांव में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक आदर्श कुमार गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा वार्ड संख्या छह निवासी किशोर राय का पुत्र था। परिजनों के अनुसार आदर्श कुमार घर के आसपास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पीछे स्थित आम के बगीचे की ओर चला गया। इसी दौरान वह बगीचे में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक आदर्श के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और बगीचे में उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की मदद से पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिला।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई मासूम का शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.