Chapra News: पानापुर में दो घरों से 30 लाख के गहने व नकद की चोरी
छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: कमरों को बाहर से बंद कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
धेनुकी गांव में चोरी की घटना पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये। घटना के दौरान चोरों ने घर में सो रहे सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चोर सबसे पहले धेनुकी निवासी उमेश राय के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर गये। इसके बाद सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया और आलमारी में रखे करीब दस लाख रुपये के गहने व अन्य सामान लेकर फरार हो गये। रात करीब 12 बजे उमेश राय शौच के लिए उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.