छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव की कवायद तेज विशेष अभियान, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को छह माह के अंतराल पर दी जा रही सर्वावैक की दो खुराक छह माह के अंतराल पर दी जा रही दो खुराक छपरा, हमारे संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से भविष्य में बचाव के लिए बालिकाओं को कम उम्र में ही एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने की स्वास्थ्य विभाग की मुहिम अब दूसरे डोज तक पहुंच गई है। जिले में एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक से वंचित 5,350 बालिकाओं को चिह्नित किया गया है। टीका लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि पहली खुराक लेने वाली कोई भी पात्र बालिका दूसरी खुराक से वंचित न रहे। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर दूसरी खुराक से छूटी लाभार्थियों का टीकाकरण...