Chapra News: पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाई,केस दर्ज
छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि उसकी पहली पत्नी से उसका अनबन था। वह अपने मायके रह रही थी। इसी का फायदा उठा कर युवक ने दूसरी शादी रचा ली। जब उसकी पहली पत्नी को इसका पता चला तो वह अपने ससुराल पहुंची और शादी का विरोध की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी का विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने कहा है कि ससुराल वाले उसके सारे गहने व कपड़े आदि भी रख लिए। पीड़िता ने थाने में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.