छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च विद्यालयों तथा पंचायतों में संचालित अपग्रेड उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हो गई। पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से परीक्षा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में कदाचारमुक्त माहौल में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरूपरीक्षण प्रक्रिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसा के प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 व 10 के कुल 1,110 तथा कक्षा 12 के 580 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं उच्च विद्यालय, बाजितपुर के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि कक्षा 9 एवं 10 के 450 तथा कक्षा 12 के 80 परीक...