Chapra News: परसा पीएचसी में एएनएम की हृदय गति रुकने से मौत
छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। परसा पीएचसी में शुक्रवार की दोपहर बाद उपचार के दौरान एक एएनएम की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी गौतम प्रसाद मंडल की 27 वर्षीय पुत्री सिंपल सुमन के रूप में हुई है। वह प्रखंड की शोभेपुर पंचायत के अरना लोकनाथपुर स्थित अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त थी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य असहज महसूस होने पर सिंपल सुमन अपनी छोटी बहन प्रियंका कुमारी के साथ उपचार के लिए पीएचसी पहुंची थी। उपचार के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेचैनी बढ़ गई। इसी क्रम में उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि छोटी बहन प्रियंका कुमारी पचलख अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। यह भी पढ़ें- Bhabua News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.