छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड की पचलख पंचायत अंतर्गत समसपुरा गांव में स्थानीय सांसद के सौजन्य से आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 209 पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए।कार्ड मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी व्यक्त करते हुए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।जिला महामंत्री अनिल सिंह,मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह एवं ललन सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की ...