Chapra News: परसा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में करीब तीस वर्षीय युवक की मौत उपचार के दौरान पीएमसीएच में हो गई। मृतक परसा नगर पंचायत के वार्ड 11 पोझी निवासी सुपन राय का पुत्र संजीत राय था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की देर रात नयागांव से अपने साथी ग्रामीण भजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित बेला रेल कारखाना के समीप वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
सड़क दुर्घटना की सूचना गश्ती पुलिस के सहयोग से उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल दरियापुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गुरुवार की सुबह हो गई। उसके साथी भजन कुमार का भी उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया। दरियापुर पुलिस ने संजीत रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.