छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: परसा,एक संवाददाता। प्रखंड की बनौता पंचायत के कोहरा मठिया गांव के एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद इलाज के क्रम में सोमवार की सुबह राजकोट में मौत हो गई। मृतक कोहरा मठिया निवासी योगेन्द्र साह का 32 वर्षीय पुत्र संजय साह था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह सपरिवार राजकोट में रह रहा था।

घटना का विवरण तीन दिनों पहले वह ड्यूटी से लौट रहा था कि तभी सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद उसे सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से वहां रह रहे गांव के साथियों ने उपचार के लिए राजकोट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार को उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता योगेन्द्र साह ने बताया कि संजय साह राजकोट में रहकर वेल्डर का क...