Chapra News: परसा:चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा जेल
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: परसा,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने विशेष छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय पुलिस जब वाहन जांच कर रही थी । इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर बाइक को जब्त करते हुए चालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी उमा सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। वाहन के कागजात मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी स्व. सुभाष राय के पुत्र प्रेम कुमार और सागर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.