Chapra News: पकवाइनार बाजार में सेंध काटकर आभूषण व किराना दुकानों से लाखों की चोरी
छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: रसूलपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैनपुर-रसूलपुर राजपथ स्थित पकवाइनार बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना आभूषण-बर्तन और किराना दुकान में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हालांकि, समाचार प्रेषण तक पीड़ित दुकानदारों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।
चोरी की जानकारी आभूषण-बर्तन दुकानदार जवाहर प्रसाद रस्तोगी के अनुसार, चोरों ने दुकान में सेंध काटकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिये। वहीं, सोनी किराना के दुकानदार मुन्ना सोनी ने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला काटकर दस हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली। एक ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.