छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: टास्क राजस्व कर्मचारी सप्ताह में एक दिन पहुंचते हैं, प्रमाणपत्रों के लिए कहीं कर्मचारी तो कहीं ग्रामीण दोनों का इंतजार छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांव के लोगों को सरकारी काम के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालय की दौड़ न लगानी पड़े, इसी उद्देश्य से पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाए गए। यहां पंचायत स्तर की सरकारी सेवाओं के साथ राजस्व और प्रमाणपत्र से जुड़े काम भी लोगों को उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। लेकिन जिले की पंचायतों में इन भवनों की पड़ताल करने पर तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं मिली। कहीं व्यवस्था चल रही है, तो कहीं भवन होने के बावजूद ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मुडियार पंचायत सरकार भवन में ताला लटकने से ग्रामीण भड़केपंचायत सरकार भवन की का...