छपरा, अक्टूबर 11 -- न्यू मांझी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एलआईसी अभिकर्ता की मौत Chapra News: न्यू मांझी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एलआईसी अभिकर्ता की मौत बलिया से लौटने के दौरान हुआ हादसा, कागजात से हुई मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला था मृतक मांझी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित न्यू मांझी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्वर्गीय तपेश्वर राम के पुत्र निर्मल कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का अभिकर्ता बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। रेलवे प्लेटफार्म पर शव मिलने के बाद...