Chapra News: निर्माणाधीन पुल में लापरवाही पर बिफरे ग्रामीण, जेईई को रोका
छपरा, अगस्त 4 -- Chapra News: रेवा-सोनपुर बांध सड़क पर कुछ देर यातायात रहा बाधित परसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बलहा बलिगांव ढाला के समीप करीब छह माह से निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का आक्रोश निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे जेईई को देखकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर जुट गए और निर्माण कार्य में हो रही देरी व कथित लापरवाही को लेकर विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रेवा-सोनपुर बांध सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुल निर्माण स्थल पर आवागमन के दौरान आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन पुल के समीप पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.