Chapra News: नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर प्रेमी युवक पर प्राथमिकी
छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के गांव की एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बेंगलुरु के देबासपेट थाना के इंस्पेक्टर के फर्द बयान पर पानापुर थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव निवासी सुधीर सिंह को नामजद किया गया है। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में गई थी, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। अस्पताल की ओर से स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चोरी की घटना तरैया। थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित एक दुकान से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार सह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.