छपरा, अगस्त 24 -- Chapra News: 27- मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव के तालाब में डूबे युवक की तलाश के दौरान पहुंची पुलिस मांझी। मांझी प्रखंड के नचाप गांव के राम जानकी मंदिर के समीप बने छठ घाट के पास दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। खबर भेजे जाने तक बरामद नहीं किया जा सका था। तालाब में डूबे युवक की पहचान नचाप गांव निवासी शैलेश सिंह के पुत्र रितीश कुमार सिंह उर्फ धनु उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पहाड़ के गड्ढे में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद बरामदघटना का विवरण बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर में रितीश अपने दोस्तों के साथ मंदिर के पास स्थित छठ घाट के समीप पोखरा में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, ले...