Chapra News: नहाने के दौरान किशोर के डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: जलालपुर। प्रखंड के मंगोलापुर स्थित चंवर के एक गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत रविवार की दोपहर में हो गई। मृतक विशुनपुरा गांव के मनुलाल बांसफोड़ का पुत्र प्राण बांसफोड़ बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वह कुछ अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था जहां गहरे पानी मे जाने के कारण वह डूब गया। उसके डूबने की सूचना साथ के बच्चों ने दी परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया तथा पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.