छपरा, अगस्त 7 -- Chapra News: फोटो 7: रामजयपाल कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते शिक्षक और विद्यार्थी छपरा, एक संवाददाता। राम जयपाल कॉलेज छपरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। दीप प्रज्वलन व अतिथियों के स्वागत के साथ शुभारंभ हुआ। ब्रह्माकुमारी शिक्षक अरविंद ने कहा कि नशा व्यक्ति के मन, शरीर और चरित्र को कमजोर करता है। उन्होंने मादक पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल और सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग को भी नशे का रूप बताते हुए युवाओं से आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ara News: एमएम महिला कॉले...