Chapra News: नयागांव में झपट्टा मारकर महिला का गहना लेकर फरार
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: सोनपुर। नयागांव थाने के महमूद चक गांव के समीप रविवार को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक महिला के सोने का ढोलना छीनकर फरार हो गए। महिला रसोई गैस सिलेंडर लेने गई हुई थी। पीड़ित महिला सोनपुर थाने के बबूखानी निवासी रेखा देवी ने नयागांव थाने में अज्ञात बदमाश को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वह रसोई गैस सिलेंडर लेने महमूद चक गई हुई थी । इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके सोने का ढोलना झपटा मारकर छीन लिए और फरार हो गए । थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.