Chapra News: नयागांव में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ,जीप पर पथराव से एएसआई जख्मी
छपरा, नवम्बर 9 -- दीपावली पर पुलिस गश्ती दल पर पथराव Chapra News: पटना को भी दिखा लें सोनपुर। नयागांव थाना क्षेत्र के शोभेपर स्थित अंबेदकर नगर चौक पर रविवार को दीपावली की शाम जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती दल पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस जीप का शीशा टूट गया, जबकि पत्थर लगने से एएसआई गणेश चौहान जख्मी हो गए। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के दिन रविवार की शाम अंबेदकर नगर चौक पर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती दल की पुलिस जीप मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन लोगों ने पुलिस जीप के सामने सड़क पर ईंट पत्थर रखकर अवरोध उत्पन्न कर दिया। देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.