छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सौजन्य से 78 वें छात्र दिवस पर किया गया आयोजन सोनपुर। शारीरिक फिटनेस के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नयागांव गोगल सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनों महिला और पुरुष प्रतिभागी शामिल हुए। अभाविप सोनपुर इकाई के सौजन्य से 78 वें छात्र दिवस पर खेलो सोनपुर कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में धर्मदेव कुमार प्रथम, राजकुमार दूसरे और विशाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे । वहीं महिला दौड़ प्रतियोगिता में सुषमा कुमारी प्रथम, सितल कुमारी दूसरे और सपना कुमारी तीसरे स्थान पर रही । इस दौड़ प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य रूप से अभाविप के प्रान्त सह यशवंत कुमार थे। उन्होंने...