छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, नाव बनी ग्रामीणों की एकमात्र जीवन रेखा 28 सदर प्रखंड के पश्चिमी बलुंआ गांव के ग्रामीण सड़क पर बाढ़ का चढ़ा पानी 29 सदर प्रखंड के कंशदियर गांव में घर में घुसा बाढ़ का पानी डोरीगंज, एक संवाददाता। गंगा, सरयू, सोन और गंडक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने सारण के दियारा और तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट और गहरा दिया है। सदर प्रखंड की रायपुर, बिंदगावां, कोटवापट्टी रामपुर और बड़हरा महाजी पंचायतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। कई इलाकों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में अधिकारियों ने संभाला मोर्चा ऐसे में ग्रामीणों के आवागमन के लिए अब नाव ही एकमात्र सहारा रह गई ...