छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: दरियापुर। प्रखंड की मही,गंडकी व सुखमयी नदियों का पानी तेजी से बढ़ने लगा है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही नदियों का पानी तेजी से बढ़ने से कई जगहों पर तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार विगत तीन दिनों से माही,गंडकी व सुखमयी नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खास कर माही नदी का पानी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है जिससे सेमरहिया,विश्वम्भरपुर,पथरा पर आदि जगहों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। हालांकि प्रशासन फिलहाल अलर्ट मोड में है लेकिन पहले से ही इन स्थानों पर बांध कमजोर है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी, घरों को खाली कर बांध पर शरण लेने की तैयारी में जुटे लोग यही हाल सुखमयी व गंडकी नदियों के कुछ तटबंधों की भी है। ग्रामीण बाढ़ की आ...