छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: नगरा। थाना क्षेत्र के बी.बी. राम हाई स्कूल के समीप स्थित एक आलू-प्याज की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर करकट से बनी दुकान में घुस गए और गल्ला तोड़कर नकदी की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। दुकान में रखा सामान सुरक्षित बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार गुड्डू सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दुकान खोलने पर गल्ला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तत्काल नगरा थाना पुलिस को दी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद में मारपीट भूमि विवाद में मारपी...