Chapra News: नगरा के कादीपुर में पिकअप और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल
छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: नगरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक, कादीपुर के समीप गुरुवार को पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गढ़िया छितरौली निवासी अरुण कुमार , रवि शंकर तथा धूपनगर धोबवल निवासी छोटन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पंचायत के सरपंच तम्मना आलम ने नगरा थाना और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को उपचार के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.