छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल के जर्जर भवन से स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों को जल्द निजात मिलने वाली है। आगामी 31 अगस्त, सोमवार को रेफरल अस्पताल को नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने बताया कि नए भवन में बेड लगाने का काम चल रहा है। मरीजों के बैठने के लिए उपस्कर भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, नए भवन में अभी भी कई संसाधनों की कमी है। इसमें जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे बिजली कटने की स्थिति में टीकाकरण के लिए रखे वैक्सीन के खराब होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर स्वास्थ्यकर्मियों को सोमवार से नए भवन में प्रवेश कराया जाएगा।

एनीमिया मुक्त अभियान के तहत प्रशिक्षण तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में एनीमिया मुक्त अभियान को ले...