छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: मांझी में पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, फोटो 7 बीडीसी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करती प्रखंड प्रमुख व समिति सदस्य मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को हुई पंचायत समिति की बैठक में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब सदस्यों ने मंच पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की खाली कुर्सियां देखीं। बैठक में एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, मांझी के विधायक रणधीर सिंह के अलावा विद्युत विभाग के जेई, सीडीपीओ, आरओ, एमओ और पुलिस पदाधिकारी अनुपस्थित थे। इसे विकास के प्रति लापरवाही बताते हुए समिति सदस्यों ने गहरा आक्रोश जताया और अनुपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद और उप प्रमुख मनोज कुमार सिं...