छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गवंद्री चौक पर छापेमारी कर भाग रहे आरोपी छोटू कुमार उर्फ रविकिशन को दबोच लिया। पीड़िता की मां के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। मारपीट में तीन घायल, एक सदर अस्पताल रेफर तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजधानी और नंदनपुर गांव में हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजधानी गांव की संध्या देवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं निशा कुमारी और नंदनपुर निवासी संतोष कुमार का इलाज रे...