छपरा, अक्टूबर 17 -- Chapra News: गोल्डेनगंज से छपरा जंक्शन तक 11 स्टेशनों पर विशेष निगरानी का निर्देश रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ व यातायात प्रबंधन पर जोर छपरा, नगर प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों के आसपास बने पूजा पंडालों और रावण दहन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की है। जिले के कई रेलवे स्टेशनों के समीप पूजा पंडाल, मेला और रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रेलवे फाटकों पर जाम, आवागमन में बाधा और विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुम...