छपरा, अक्टूबर 17 -- Chapra News: मशरक में वृद्ध महिला की डूबने से मौतमशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा पोखरा में डूबने से शनिवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जलालपुर में 190 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारजलालपुर। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसडीला चंवर में छापेमारी कर 190 लीटर देसी शराब बरामद किया तथा मौके से धंधेबा...