छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: पेट पर चाकू जैसे तीन-चार जख्म, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका दिघवारा, निसं। थाना क्षेत्र के छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर शीतलपुर-पीरगंज के समीप गुरुवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया गया जागरूकपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक के पेट पर चाकू से वार किए जाने जैसे तीन-चार जख्म मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा ...