छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: पेज चार की लीड भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली, रातों की नींद उड़ी रिकॉर्ड मांग के बीच लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था नूमेटिक 180 मेगावाट आपूर्ति का दावा फोटो नाम से पावर ग्रिड छपरा, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस के बीच सारण की बिजली व्यवस्था की असली तस्वीर अब दावों से नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की बेचैनी से सामने आ रही है। बिजली कंपनी जिले को मांग के अनुरूप पर्याप्त बिजली मिलने का दावा कर रही है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों की कटौती, लगातार ट्रिपिंग और तकनीकी फॉल्ट से परेशान हैं। दिन में कारोबार प्रभावित हो रहा है तो रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई है। सवाल यह है कि जब जिले को पर्याप्त बिजली मिल रही है, तो आखिर उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति क्यों नहीं पहुंच पा रही है।

बिजली आपूर्ति...