छपरा, नवम्बर 9 -- बिहार में अलग-अलग सड़क हादसे Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना परिसर से निकलकर बाजार जा रहे एसआई शिवजी मांझी सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। छपरा की ओर से सीवान जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हालांकि, इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। एसआई शिवजी मांझी ने बताया कि वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक से दाउदपुर बाजार जा रहे थे। थाना परिसर से कुछ ही दूरी आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल एसआई को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष निर्भ...