Chapra News: दाउदपुर के आनंद ने जेईई मेन में सफलता हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी मनोज सिंह एवं कंचन देवी के पुत्र आनंद कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एनआईटी अगरतला में प्रवेश का रास्ता साफ किया है। प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में हासिल करने के बाद आनंद ने उच्च शिक्षा सिलीगुड़ी में प्राप्त की। आनंद की सफलता में उनकी दिवंगत दादी मंजू देवी की प्रेरणा भी अहम रही। दादी का सपना था कि आनंद पढ़-लिखकर परिवार व गांव का नाम रोशन करें। आनंद ने उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिखाया। उनके दादा नागनारायण सिंह होमगार्ड में सेवा दे चुके हैं। पिता मनोज सिंह सीमा सुरक्षा बल में सिलीगुड़ी में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। बधाई देने वालों में शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, हरिमोहन सिंह गुड्डू सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.