छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: आपात स्थिति से निपटने के लिए डीएम ने जारी किया आदेश सभी सीओ- बीडीओ को भी आदेश के पालन की दी गई है जिम्मेवारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। दशहरा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति-सौहार्द के साथ त्योहार संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना या आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी पदाधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।जारी आदेश में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। साथ ही, आपातकालीन स्थ...