छपरा, अक्टूबर 22 -- मशरक में छात्र को गोली मारी गई Chapra News: मशरक । एक संवाददाता मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गोपी महुआरी टोला में दशहरा पर्व की छुट्टी में गांव आए 21 वर्षीय बीबीए छात्र प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ सिंटू को सिर में गोली मार दी गई। पटना में पढ़ाई करने वाला प्रियांशु गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, पूजा के बाद गांव के कुछ लड़कों ने उसे पार्टी में बुलाया था। रात करीब एक बजे गोली लगने की सूचना मिली। परिजनों का दावा है कि घायल छात्र ने गोली मारने वाले युवक का नाम विकू बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद ग्रामीण एसपी संजय कुमार और डीएसपी संजय कुमार सुधांशु मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सारण और सीवान जिले की सीमा के पास होने के कारण दोनों ज...