छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश में पट्टीदारों ने घरेलू विवाद में हमला कर भाभी व ननद को घायल कर दिया। पीड़ितों ने दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता अनुराधा कुमारी ने कहा है कि पट्टीदार के लोग उसे घर से निकाल रहे थे। इसका जब वह विरोध की तो उसके साथ सभी ने मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आई ननद की भी पट्टीदारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। साथ में सोने की चेन व कान की बाली भी छीन लिया गया ।पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पांच लोगों को नामजद किया है।पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...