छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर में एक जन वितरण दुकानदार द्वारा सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न का गबन कर लिया गया है। सोनपुर कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय कुमार शानू द्वारा स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में जनवितरण दुकान की जांच के क्रम में इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजापुर में स्व शिववरण प्रसाद के नाम से जन वितरण प्रणाली की दुकान है जिसे फिलहाल उनके परिजन संचालित करते हैं। खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा सोनपुर एसडीएम से की गई थी। इसके बाद एसडीएम ने एक टीम गठित कर इसकी जांच कराई।

जांच का खुलासा जांच के क्रम में 272 क्विंटल 24 किलो गेहूं व 580 क्विंटल 14 किलो चावल पॉस मशीन के अनुसार था।लेकिन इनके गोदाम में दोनों खाद्यान शून्य पाया गया...