छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: फोटो- 19- मढ़ौरा स्टेशन परिसर में शुक्रवार को डीआरएम के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते संघ के कार्यकर्ता मढ़ौरा, एक संवाददाता। दैनिक रेल यात्री संघ, मढ़ौरा ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से वाराणसी मंडल के डीआरएम को शुक्रवार को ज्ञापन भेजकर 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस और 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस का मढ़ौरा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में संघ ने कहा है कि मढ़ौरा एक अनुमंडलीय मुख्यालय है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बिहार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव मढ़ौरा में नहीं दिया गया है, जबकि मशरक और दिघवा दुबौली जैसे स्टेशनों पर इसका ठहराव पहले से है। इससे स्थानीय यात्रियों में नाराजगी है।

यात्री संघ की मांग संघ ने बता...