छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: तरैया। तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने छपरा सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की खून देकर जान बचाई। सनद रहे कि थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मुंह दाबकर जबरन दुष्कर्म करने से दस वर्षीय बच्ची की स्थिति काफी नाजुक थी। परिजनों ने बुधवार को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था । रात्रि में अचानक चिकित्सक ने खून की जरूरत जताई। खून की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। वहीं ड्यूटी में तैनात थानाध्यक्ष ने मानवता का मिसाल कायम कर अपना खून दिया। तब जाकर उक्त पीड़िता की जान बची। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बच्ची अब खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Chapra News: दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज वही इस सराहनीय कार्य को लेकर जनप्रतिनियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता...