Chapra News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम
छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: नगरा। थाना क्षेत्र के अरवा कोठी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरवा कोठी गांव निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि योगेंद्र शर्मा की नगरा-जालालपुर मुख्य पथ पर अरवा कोठी गांव के समीप साइकिल की दुकान है।
घटना का विवरण रविवार की शाम वह सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल योगेंद्र शर्मा को आनन-फानन में सीएचसी नगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.