छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: शव मिलने से दोनों परिवारों में मातम का माहौल तरैया/पानापुर। सीमावर्ती पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया चिंतामनपुर में गुरुवार को बाढ़ का पानी देखने गए दो युवकों की तेज धार में बहने से मौत के बाद दोनों युवकों के शव को गोताखोरों ने निकाला है। मृतकों की पहचान खजुरी गांव निवासी मंजय कुमार के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और चकिया गांव निवासी सुरेंद्र राय के 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा की बाढ़ के पानी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौतघटना का विवरण परिजनों के अनुसार, दोनों युवक चकिया चिंतामणपुर में बाढ़ का पानी देखने गए थे। ढाला के नीचे पानी देखने के दौरान एक के बहते वक्त दूसरे ने हाथ पकड़ा तो अचानक दोनों तेज धार की चपेट में आ गए और पानी में बह गए। दोनों के बहने की खबर म...