Chapra News: तेज आवाज और अश्लील गाना बजाने के मामले में मनमानी पड़ी भारी, 34 डीजे संचालकों पर प्राथमिकी
छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: पुलिस की चेतावनी के बावजूद तेज आवाज और अश्लील गाने बजाने पर एसएसपी सख्त, टाउन थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी होगी कार्रवाई छपरा, हमारे संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और अश्लील गाने चलाने के मामले में सारण पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस पदाधिकारियों की ओर से मना करने और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की हिदायत देने के बावजूद मनमानी करने वाले 34 डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टाउन थाना में कार्रवाई कराई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी रोशन कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.