छपरा, अक्टूबर 23 -- बंद घर में मिले तीन नाबालिग Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर बंद पड़े घर में किसी तरह चोरी छिपे घुस कर संदिग्ध स्थिति में रुके तीन नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अभिरक्षा में लिए नाबालिगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। इनमें दो किशोरियां और एक नाबालिग किशोर शामिल हैं। वहीं, मौके से छह अन्य किशोरों के भागने की सूचना है। पुलिस अन्य सभी किशोरों के नाम-पते जुटाने के साथ मामले की जांच में कर रही है। मामले की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ किशोर एक गांव की दो किशोरियों को अपने साथ लेकर बनियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे। सभी एक बंद घर के आसपास मंडरा रहे थे। स्थानीय ल...