Chapra News: तालाब में डूबने से दसवीं की छात्रा की मौत
छपरा, सितम्बर 22 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के छतवां कला गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान राकेश कुमार गिरी की पुत्री तनु कुमारी के रूप में हुई है। तनु अपने नाना पन्ना लाल गिरि के घर छतवां कला में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
घटना का विवरण बताया जाता है कि तनु मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि शौच के बाद तालाब के किनारे जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया होगा, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। इधर, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच तालाब के किनारे गांव के कुछ लोग नहाने पहुंचे तो घाट के समीप एक दुपट्टा मिला। दुपट्टा मिलने के बाद लोगों ने किसी किशोरी के तालाब में डूबने की आशंका जताई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.