छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल स्थित एक्स-रे केंद्र की मशीन अचानक खराब हो जाने से पिछले दो दिनों से एक्स-रे सेवा ठप है। इससे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों ने ओपीडी में तैनात चिकित्सकों से एक्स-रे जांच लिखने का अनुरोध किया, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी। मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों में जाकर अधिक राशि खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ा। कुछ मरीजों ने यह भी कहा कि निजी केंद्रों पर अनुभवहीन तकनीशियनों से जांच करानी पड़ी। अस्पताल के एक्स-रे तकनीशियन ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन की मरम्मत कराई जा रही है और जैसे ही यह ठीक हो जाएगी, एक्स-रे सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी। मरीजों न...