Chapra News: तरैया में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान
छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के विद्युत उपकेंद्र के फीडर-एक एवं टाउन फीडर में लगातार लगभग 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार की शाम करीब सात बजे बारिश शुरू होने के बाद बिजली गुल हो गई, जो सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि बारिश होते ही अक्सर बिजली कट जाती है और शिकायत दर्ज कराने के लिए किए गए फोन कॉल का भी जवाब नहीं मिलता। इन दिनों क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण अंधेरे में रहना लोगों के लिए और भी चिंता का विषय बना हुआ है। तरैया बाजार के दुकानदारों एवं फीडर-1 के आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो वे पावर हाउस पर धरना-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.