छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद और आपसी विवाद को लेकर मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर दस लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

भूमि विवाद की घटना पिपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर अंजना देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर दिना राम, सुनरपति देवी, रामबाबू राम और अभिषेक राम को नामजद किया है। आरोप है कि नामजद लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल किया।

संगीता देवी की चोट पोखरेरा पिपरा गांव में 10 जुलाई की सुबह टहलने गई संगीता देवी, निवासी साधपुर, थाना दाऊदपुर, को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता ने अरविंद राम, ...