Chapra News: तरैया में अतिक्रमित सड़क पर चलेगा बुलडोजर
छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में गवई सड़क पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र अंचल कार्यालय को सौंपकर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकीर्ण हो जाने के कारण स्कूली बस और एंबुलेंस का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस जारी किया है।
सड़क के हालात जांच के बाद सीआई गगन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित सड़क को खाली कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को प्रतिदिन आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.